फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPS Indirapuram annual sports day Josh 2024 organized at Noida Cricket Stadium

जोश 2024: नोएडा स्टेडियम में 17 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस, गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल बढ़ाएंगे बच्चों का हौसला

Fri, 15 Nov 2024 05:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 15 Nov 2024 05:36 PM IST
सार

नोएडा क्रिकेट स्टेडियम में 17 नवंबर को डीपीएस इंदिरापुरम के वार्षिक खेल दिवस  'जोश 2024' का आयोजन किया जाएगा। इसमें 4500 से अधिक छात्र भाग लेंगे। पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल मुख्य अतिथि होंगे।  
 

विज्ञापन
DPS Indirapuram annual sports day Josh 2024 organized at Noida Cricket Stadium
पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुमित अंतिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर 21ए स्थित क्रिकेट स्टेडियम में डीपीएस इंदिरापुरम के वार्षिक खेल दिवस जोश 2024 का आयोजन 17 नवम्बर यानि रविवार को होगा, जिसमें 4500 से अधिक छात्र भाग लेंगे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल मौजूद रहेंगे। टोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले सुमित अंतिल के साथ इस कार्यक्रम में एथलेटिक भावना, टीम वर्क और युवा ऊर्जा का भव्य उत्सव मनाया जाएगा। जिसके लिए शुक्रवार को नोएडा स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन



कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के छात्र विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेंगे। रोमांचक ट्रैक और फील्ड इवेंट्स के अलावा, क्रिकेट ड्रिल, कराटे, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रेस, रिले रेस, हूपला ड्रिल, योग और जुम्बा जैसी गतिविधियां भी आयोजित होंगी। यह खेल दिवस छात्रों के बीच दृढ़ता, नेतृत्व, अनुशासन और खेल भावना जैसे प्रमुख जीवन कौशल को प्रोत्साहित करने का एक माध्यम है।
विज्ञापन


डीपीएस इंदिरापुरम की प्रिंसिपल प्रिया जॉन ने बताया कि खेल हमारे शैक्षिक दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जोश 2024 केवल एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि हमारे छात्रों की मेहनत और उनकी सीमाओं को पार करने की क्षमता का उत्सव है। इस आयोजन से हम छात्रों को सहभागी टीम वर्क और निष्पक्ष खेल का महत्व सिखाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed