{"_id":"cef92de4627a3ea0a3d5bc2a68247ebb","slug":"dpcc-notices-restaurant-of-garden-of-five-sences","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो जाएगा गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज का रेस्टोरेंट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो जाएगा गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज का रेस्टोरेंट!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के बाद राजस्व विभाग की ओर से गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में चल रहे रेस्टोरेंट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
नोटिस में डीपीसीसी का हवाला देते हुए मानकों का पालन नहीं करने की बात कही गई है। नोटिस में रेस्टोरेंट को जल्द से जल्द बंद करने को कहा गया है। इससे पहले 11 फरवरी को भी डीपीसीसी ने फाइव सेंसेज को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
पढ़ें: गार्डन ऑफ फाइव सेंसेजः नहीं देखी होगी ऐसी नेचुरल ब्यूटी
दरअसल फाइव सेंसेज पार्क में चल रहे रेस्टोरेंट को मानकों के तहत औद्योगिक अवजल शोधन संयंत्र (ईटीपी) लगाना था। लेकिन लंबे समय से नोटिस जारी करने के बाद भी इस ओर कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
साकेत के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट ने डीपीसीसी के नोटिस को आधार बनाते हुए फिर नोटिस जारी कर रेस्टोरेंट को बंद करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की मांग की है।