फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doubling the amount through a chit fund company fraudulent amounting to crores of rupees from 500 people

चिट फंड कंपनी बनाकर किया धोखाधड़ी, रकम दोगुनी करने का लालच देकर 500 लोगों से करोड़ों ठगे

Sat, 22 Aug 2020 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
doubling the amount through a chit fund company fraudulent amounting to crores of rupees from 500 people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

गोविंदपुरी इलाके में चिट फंड कंपनी के जरिये रकम दोगुनी करने का लालच देकर 500 लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के शिकार पीड़ितों ने बृहस्पतिवार रात गोविंदपुरी थाने के बाहर हंगामा किया। इस मामले में मिली शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट आरपी मीणा ने बताया अब्दुल सलाम नाम का व्यक्ति पत्नी पिंकी, भाई अब्दुल कलाम उर्फ पप्पू सलाम और अन्य साथियों के साथ मिलकर गोविंपुरी क्षेत्र के नवजीवन कैंप में चिट फंड फ्रेंड्स लकी ड्रॉ के नाम से चलाता था। उसने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से रकम निवेश करवाई और बाद में भूमिगत हो गया। 
विज्ञापन


प्रत्येक सदस्य से 1000 प्रति महीने, 15 महीने तक जमा करवाये थे और उसके बाद 20 हजार देने का दावा किया जाता था। इसके अलावा और भी कई लुभावने वादे निवेशकों से करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed