फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   double problem, increase in distance and toll tax

दोहरी मुसीबत! टोल तो बढ़ा ही दूरी भी बढ़ गई

Mon, 24 Feb 2014 05:56 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 24 Feb 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
double problem, increase in distance and toll tax

खेड़कीदौला प्लाजा पर टोल दर बढ़ाने से गुड़गांव-तावडू के बीच दूरी बढ़ गई है। यहां के निवासियों के लिए सोहना-फरीदाबाद पहुंचना भी दूभर हो गया है।

विज्ञापन


दरअसल, सरहौल टोल बंद करने के बाद खेड़कीदौला प्लाजा पर बढ़ी टोल दरों के बाद तावडू से गुड़गांव, फरीदाबाद जाने वाले लोगों के पास स्पष्ट तौर पर दो विकल्प हैं।
विज्ञापन


पहला यह कि वो या तो अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करें या फिर दिन भर जाम से जूझते रहें। दोनों ही परिस्थितियों ने बड़ी आबादी के पसीने छुड़ा दिए हैं। यही कारण है कि यहां के लोगों की ओर से आंदोलन का स्वर मुखर होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि तावडू मेवात का हिस्सा है, लेकिन खरीदारी से लेकर अपने जरूरी कामों के लिए यहां के लोग गुड़गांव का ही रूख करते हैं। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या लोग तावडू से गुड़गांव आते हैं। 84 गांवों के लोगों की आवाजाही दिन भर यहां लगी रहती है।

तावडू से वाया सोहना-गुड़गांव मार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। सोहना घाटी में दिन भर जाम से लोग पहले ही आजिज हैं। जाम से बचने के लिए लोग गुड़गांव के रास्ते सोहना निकलते थे।

यही हाल फरीदाबाद जाने वालों का था। लोग सोहना की बजाय स्मूथ सफर के लिए गुड़गांव के रास्ते वहां तक पहुंचते थे। लेकिन टोल बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यहां के लोगों ने राहत की मांग करते हुए आंदोलन करने की तैयारी कर ली है।


एक मार्च से लागू होंगी नई दरें
खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए एक मार्च से नई मुसीबत शुरू होने वाली है। एक तारीख से यहां टोल की बढ़ी दरों की वसूली की जाएगी। इस बीच यहां बढ़ी दरों की वसूली शुरू होते ही बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। कई संगठनों ने इसे अन्यायपूर्ण करार देते हुए इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस ली है। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एवं भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज के साथ गुड़गांव सिटीजन काउंसिल हाईकोर्ट जाएगी।

हालांकि सरहौल टोल हटने के एक दिन बाद ही कुछ देर तक नई दर वसूल की गई, लेकिन वाहन चालकों के हंगामे के कारण इसे बंद कर दिया गया। अब टोल प्रबंधन एक तारीख से नई दर वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टोल पर नई दर के सूचना पट्ट आदि लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed