{"_id":"7951db7305eb96bd05fa68790f3e8b2f","slug":"double-daker-train-for-delhi-to-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लखनऊ के लिए डबल डेकर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लखनऊ के लिए डबल डेकर ट्रेन
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से लखनऊ तक रेल सफर जल्द ही और भी सुहाना होने जा रहा है। नार्दन रेलवे इस रूट पर जल्द ही डबल डेकर ट्रेन चलाने की तैयारी में है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
इस ट्रेन का स्टाप गाजियाबाद में दिया जाना लगभग फाइनल हो चुका है। रेलवे बोर्ड से इसकी अनुमति पहले ही मिल चुकी है। सेफ्टी डिपार्टमेंट से भी ग्रीन सिग्नल मिल चुका है।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन का ट्रायल अगस्त महीने के अंत तक किया जा सकता है। सितंबर माह में दिल्ली-लखनऊ रूट पर डबल डेकर ट्रेन का का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
डबल डेकर ट्रेन को कानपुर रूट की बजाय वाया मुरादाबाद से संचालित किया जाएगा। इस ट्रेन के कोच की ऊंचाई सामान्य कोच की अपेक्षा ज्यादा होगी। ऐसे में ट्रायल के दौरान देखा जाएगा कि कोई आरओबी, फुटओवर ब्रिज इसके आड़े न आए।
इस ट्रेन की स्पीड भी सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा होगी। ऐसे में सफर सुहाना तो होगा ही लखनऊ पहुंचने में समय भी कम लगेगा। यह ट्रेन दिल्ली से लखनऊ की दूरी 9 घंटे में तय करेगी।
एनसीआर के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत:
गाजियाबाद समेत एनसीआर में लखनऊ या उसके आसपास के बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग रहते हैं। रेलवे के आंकड़ों की मानें तो करीब 20 हजार यात्री प्रतिदिन गाजियाबाद-लखनऊ के बीच का सफर तय करते हैं। साहिबाबाद और नोएडा के यात्री भी गाजियाबाद से ही ट्रेन पकड़ते हैं। प्रदेश की राजधानी होने की वजह से अधिकारियों का भी लखनऊ आना जाना लगा रहता है।
ट्रेन की लंबाई का निर्णय ट्रायल के बाद:
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि डबल डेकर ट्रेन में कोच की संख्या का निर्णय फिलहाल नहीं किया गया है। ट्रायल के बाद सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट पर ही कोच की संख्या पर निर्णय किया जाएगा।
छह साल पहले भी हो चुका ट्रायल:
डबल डेकर ट्रेन का ट्रायल दिल्ली-टूंडला रूट पर 2007-08 में किया गया था। उस समय इन ट्रेनों के संचालन में कई अड़चनें आई थी। इसके बाद रेलवे ने यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब दिल्ली-जयपुर रूट पर डबल डेकर के सफल संचालन के बाद फिर से यह कवायद शुरू की गई है।
खास-खास :
- दिल्ली-लखनऊ रूट पर फिलहाल 40 ट्रेनों का है संचालन
- गाजियाबाद-लखनऊ के बीच प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री करते हैं सफर
- छह प्लेटफार्म वाले गाजियाबाद स्टेशन से रोजाना गुजरती हैं 295 ट्रेन