फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Don gang saving lives in napal earth quake

मौत के मंजर के बीच उम्मीद बन कर आया 'डॉन'

Mon, 27 Apr 2015 05:16 PM IST
Updated Mon, 27 Apr 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
Don gang saving lives in napal earth quake

आपदा में राहत एवं बचाव कार्य में गाजियाबाद एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन के जवानों के साथ ही उनका डॉग स्क्वॉयड भी मलबे में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन


डॉग स्क्वॉयड में शामिल डॉन, कालू, गोलू, तनु और टीना अब तक 20 लोगों की जिंदगियां बचा चुके हैं। 50 से ज्यादा लोगों की लाशें भी उन्होंने मलबे से तलाश कर ली हैं।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट वीके डेवड़ा ने बताया कि कमांडेंट पीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में सभी टीमें रेस्क्यू कर रही हैं। शनिवार शाम से ही एनडीआरएफ जवान रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भी एनडीआरएफ जवानों की टीम हिंडन एयर स्टेशन और पालम हवाई अड्डे से नेपाल के लिए रवाना हो गए। अब तक एनडीआरएफ के 283 जवान काठमांडू पहुंच राहत कार्य में लग गए है।

काठमांडू में नही लैंड कर सकीं एनडीआरएफ

Don gang saving lives in napal earth quake

रेस्क्यू के लिए रविवार को रवाना हुई एनडीआरएफ जवानों टीम एक बारगी काठमांडू के ऊपर ही चक्कर लगाकर वापस लौट आए।

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट वीके डेवड़ा ने बताया कि रात में ही सभी जवानों को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से भेज दिया गया। दोपहर इन जवानों को विमान से 12:30 बजे काठमांडू के लिए रवाना किया गया।

भूकंप के झटके महसूस होने के कारण विमान काठमांडू में लैंड नही कर सका। इसके बाद वापस पालम एयर पोर्ट पर आ गया। 2:30 बजे विमान जवानों को लेकर दोबारा काठमांडू के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed