फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Domestic helper steals from landlord house to buy camera in delhi

'किसी ने नहीं की मदद': नीतू को रील्स बनाने का था शौक, कैमरे के लिए नहीं थे पैसे; मालिक के घर में ही किया कांड

Sat, 20 Jul 2024 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 20 Jul 2024 06:53 PM IST
सार

दिल्ली में पुलिस ने लाखों के गहने चोरी करने वाली घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। सहायिका का कहना है कि उसे रील्स बनाने का शौक था। किसी ने उसे रील बनाने के लिए निकॉन डीएसएलआर कैमरे का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उसके पास रुपये नहीं थे तो उसने चोरी की।

विज्ञापन
Domestic helper steals from landlord house to buy camera in delhi
मकान मालिक के घर में की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में मकान मालिक के घर से लाखों के गहने चुराने के आरोप में पुलिस ने घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजापुरी निवासी नीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से गहने बरामद कर लिए हैं। पूछताछ में नीतू ने खुलासा किया है कि उसे रील्स बनाने का शौक है और वह यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपना चैनल चलाती है। अपने चैनल पर रील्स बनाने के लिए उसे एक कीमती कैमरा खरीदना था। कैमरा खरीदने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 15 जुलाई को द्वारका सेक्टर 12 के इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट में रहने वाले प्रशांत राणा ने अपने घर से गहने की चोरी होने की शिकायत की। जिसमें उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका पर घर से लाखों के गहने चुराने का आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच सेंधमारी निरोधक शाखा को सौंपी गई। निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में टीम ने घरेलू सहायिका के बारे में जानकारी हासिल की। पता चला कि वारदात से तीन चार दिन पहले ही उसने प्रशांत के घर में काम करना शुरु किया था। पुलिस ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपना पता भी गलत बताया

जांच में पता चला कि उसने अपना पता भी गलत बताया था। उसके बाद पुलिस टीम ने सोसाइटी से लेकर उसके जाने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। सोसाइटी गेट से वह एक ई-रिक्शा में जाते हुए दिखी। फिर उसने सेक्टर छह से दूसरे ई-रिक्शा पर सवार होकर राजापुरी चौक पहुंची। वहां से वह एक अन्य ई-रिक्शा पर सवार हुई, लेकिन उसके बाद सीसीटीवी कैमरे नहीं होने की वजह से उसका सुराग नहीं मिला। फिर पुलिस ने उस ई-रिक्शा चालक की पहचान कर उससे पूछताछ की। चालक पुलिस टीम को उस महिला के घर ले गया, जहां आरोपी घरेलू सहायिका नीतू बैग में कपड़े डालकर दिल्ली से बाहर जाने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक जोड़ी सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी चांदी की पायल और चांदी की चेन बरामद कर ली।

विज्ञापन

पति के मारपीट से परेशान होकर आई थी दिल्ली

पूछताछ में उसने बताया कि वह राजस्थान के बहरोड़ की रहने वाली है। उसका पति नशे का आदी है और बात-बात पर उसके साथ मारपीट करता था। उससे तंग आकर वह उसे छोड़कर दिल्ली आ गई। यहां पर वह घरेलू सहायिका का काम करने लगी। इस दौरान उसने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने का शौक हो गया। उसने अपना खुद का यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनल बनाया और रील्स बनाना शुरू कर दिया। किसी ने उसे रील बनाने के लिए निकॉन डीएसएलआर कैमरे का इस्तेमाल करने की सलाह दी। 

रिश्तेदारों से मांगी थी मदद

कैमरे की कीमत लाखों में है। उसने अपने कई रिश्तेदारों से कर्ज के लिए संपर्क किया, लेकिन सभी ने उन्हें मना कर दिया। इसी बीच उसने शिकायतकर्ता के घर घरेलू सहायिका का काम करने लगी। घर में गहने देखकर उसे लालच आ गया और फिर उसने 14 जुलाई को मौका देखकर गहने चोरी कर फरार हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed