फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors will get 40 rupees for treatment of a patient in mohalla clinic

एक मरीज के इलाज पर डॉक्टर को मिलेंगे 40 रुपये, मोहल्ला क्लिनिक के लिए निकली भर्तियां

Fri, 04 Jan 2019 05:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Jan 2019 05:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors will get 40 rupees for treatment of a patient in mohalla clinic
मोहल्ला क्लीनिक

दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में एक मरीज की जांच करने पर डॉक्टर को 40 रुपये बतौर फीस मिलेगी। हालांकि ये फीस दिल्ली सरकार देगी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी के 11 जिलों में संचालित मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया में सेवानिवृत्त डॉक्टर भी भाग ले सकते हैं। शर्त यही होगी कि दिन भर में 75 मरीजों का उपचार करना अनिवार्य है।        

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने सभी मोहल्ला क्लिनिक में हर बुधवार को विशेष दिन तय किया है। इस दिन दोपहर ढाई से शाम 5 बजे के बीच डॉक्टर उपलब्ध होंगे। इन डॉक्टरों को प्रति मरीज के हिसाब से मासिक वेतन मिलेगा। इनकी नियुक्ति के लिए विभाग ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। अगर कोई डॉक्टर अपने ही गृह जिले में सेवाएं देना चाहता है तो उसे वरीयता मिलेगी। चयन के दौरान उसे 20 अंक अतिरिक्त मिलेंगे। कोई डॉक्टर एनसीआर क्षेत्र में प्रैक्टिस कर चुका है, वह भी आवेदन दे सकता है। हालांकि उन्हें आधार कार्ड और वोटर कार्ड की प्रति देना जरूरी है। इसके अलावा सभी डॉक्टरों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी सरकार को देना होगा।       
विज्ञापन


हर सप्ताह बदलेगी सूची
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले डॉक्टरों को पैनल में लिया जाएगा। इसके बाद हर सप्ताह लोकेशन के अनुसार सूची जारी होगी, जिसमें ये तय होगा कि पैनल में शामिल कौन डॉक्टर किस मोहल्ला क्लिनिक में सेवाएं देगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि पैनल में आए ज्यादा डॉक्टरों की क्रमवार सेवाएं ली जा सकें। इतना ही नहीं अगर कोई डॉक्टर पैनल में शामिल होने के लिए चयनित होता है और सात दिन के भीतर वह अपनी मंजूरी नहीं देता है तो दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में सेवाएं देने के लिए उसे तीन माह तक प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed