फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors on strike in delhi

डॉक्टर से हाथापाई के बाद बंद हुए अस्पताल

Fri, 27 Feb 2015 08:25 PM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन
Doctors on strike in delhi

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में चार दिन से चली आ रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों का बुरा हाल है। नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है और भर्ती मरीजों को भी छुट्टी दी जा रही है।

विज्ञापन


वहीं चार दिन में मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का दौरा करके यह जानने की कोशिश नहीं की कि मरीजों का क्या हाल है, जबकि इन दिनों स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है और इस अस्पताल को भी स्वाइन फ्लू मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर शुक्रवार से अन्य सरकारी अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर जा सकते हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्वास्थ्य सचिव एससीएल दास और अन्य अधिकारियों के साथ सचिवालय में बैठक हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के तुलना में कम हैं डाक्टर

Doctors on strike in delhi

इससे पहले मंगलवार को भी दिल्ली सचिवालय में हड़ताली रेजिडेंट डॉक्टरों की स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका था। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अभी तक हड़ताल जारी है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके जैन ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने रेजिडेंट डॉक्टरों को उनकी मांगें मानने का भरोसा दिलाया, इसके बावजूद वे काम पर लौटने को तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि ओपीडी से लेकर आपातकालीन विभाग, आईसीयू, सीसीयू और नर्सरी तक में वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन मरीजों की संख्या को देखते हुए डॉक्टरों की संख्या कम है।

तीमारदार ने की थी डॉक्टर से हाथापाई

Doctors on strike in delhi

डॉ. जैन ने बताया कि जिन मरीजों को छुट्टी देने में दिक्कत नहीं है, उन्हें ही छुट्टी दी जा रही है, जबरन किसी को नहीं हटाया जा रहा है।

वास्तविकता यह है कि जहां ओपीडी में प्रति दिन हजार से अधिक मरीजों का इलाज होता था, वह संख्या आज सैकड़ों में है।
आपातकालीन विभाग में भी बमुश्किल मरीजों का इलाज हो रहा है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक नर्सरी में भर्ती बच्चों को भी अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा जा रहा है। सोमवार की रात एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मरीज के तीमारदार ने हाथापाई की थी। उसके बाद से रेजिडेंट डॉक्टर ने चिकित्सा सेवा ठप कर दी है।

हिंदू राव में भी आंशिक हड़ताल

Doctors on strike in delhi

नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल में भी पिछले कुछ दिनों से नर्स और रेजिडेंट डॉक्टरों की आंशिक हड़ताल जारी है। निगम की हालत इतनी खराब है कि कर्मचारियों और डॉक्टरों को समय से वेतन नहीं मिल रहा है।

इसलिए सुबह 9 से 11 बजे तक आंशिक तौर पर काम बंद रखा जाता है और नाराजगी व्यक्त की जा रही है। उधर, निगम के प्रवक्ता डॉ. योगेंद्र सिंह मान ने बताया कि जैसे-जैसे फंड आ रहा है डॉक्टरों और कर्मचारियों को वेतन दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed