फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   doctors of gb pant hospital refused the orders of high court

GB पंत अस्पताल के डॉक्टर निकले ढीठ, नहीं माने हाई कोर्ट के आदेश

Wed, 01 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
doctors of gb pant hospital refused the orders of high court
demo pic

लोकनायक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही एक बच्ची का तत्काल उपचार करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया, लेकिन अगले ही दिन जब परिजन कोर्ट का आदेश लेकर डॉक्टरों के पास पहुंचे तो उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया।

विज्ञापन


साथ ही इलाज किसी दूसरे अस्पताल में करवाने के लिए कहा। इस पर परिजन वापस कोर्ट पहुंचे, जहां से दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को डॉक्टरों की इस हरकत की शिकायत करते हुए कोर्ट की अवमानना का हवाला दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन से लोकनायक अस्पताल में 11 वर्षीय जासमीन एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है। चूंकि अस्पताल में ह्दय रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए बच्ची को जीबी पंत सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए रैफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने मरीज का उपचार करने से इंकार करते हुए कहा कि बेड उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीज को भर्ती नहीं किया जा सकता। इसके बाद परिजन अपनी बेटी के इलाज के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे, जहां 30 अक्तूबर को कोर्ट ने तत्काल बच्ची का इलाज शुरू करने का आदेश दिया।

प्रबंधन ने साधी चुप्पी

doctors of gb pant hospital refused the orders of high court
demo pic

बहरहाल, कोर्ट के आदेश के बाद भी जासमीन को उपचार न मिलने की वजह जानने के लिए जब अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने किसी भी तरह का जवाब देने से इंकार कर दिया।

हालांकि इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि जासमीन की भांति और भी मरीज हैं, जिन्हें तत्काल ऑपरेशन चाहिए। लेकिन अस्पताल के पास पर्याप्त बजट न होने की वजह से इन मरीजों का ऑपरेशन तत्काल नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed