Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Doctors of Akash Hospital remove a football shaped cancer tumor by surgery in delhi

डॉक्टरों ने मामूम को दिया नया जीवन, सर्जरी कर फुटबॉल के आकार का कैंसर ट्यूमर निकाला

Tue, 12 Jan 2021 01:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Doctors of Akash Hospital remove a football shaped cancer tumor by surgery in delhi
उज्बेकिस्तान के एक बच्चे की छाती से निकाला गया कैंसर ट्यूमर - फोटो : amar ujala

उज्बेकिस्तान के एक बच्चे की छाती में बने फुटबॉल के आकार जितने ट्यूमर की सफल सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है। बच्चा कैंसर के एक दुर्लभ प्रकार, नयूरोब्लास्टोमा, से पीड़ित था। उसका परिवार उज्बेकिस्तान से इलाज के लिए दिल्ली पहुंचा था। जहां आकाश अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे की छाती में ट्यूमर की सर्जरी की है। 

विज्ञापन


द्वारका के आकाश अस्पताल के सर्जिकल कार्डियोलोजी विभाग के निदेशक डॉ. अरुण गिरी ने बताया कि कुछ दिन पहले की मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसको कई प्रकार की समस्याएं थी। बच्चे के ह्रदय के पास ट्यूमर बन गया था। जिसका आकार एक फुटबॉल जितना था। 
विज्ञापन


नाजुक स्थान पर ट्यूमर होने के कारण सर्जरी के दौरान हैमरेज और मौत होने का खतरा ज्यादा था। इससे बच्चे में खून की कमी होने और न्यूरोलोजिकल समस्याएं होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ रहा था। एक बहुत की नाजुक सर्जरी थी। सर्जरी करने के लिए कई विभागों के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्चे की छाती से ट्यूमर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से पीड़ित था। यह बीमारी लाखों में किसी  एक को होती है। डॉक्टरों अरुण ने कहा कि बच्चा अब स्वस्थ जीवन जी सकता है, उसमे स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं बहुत कम हो गयी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed