{"_id":"5f725617c7c7cb3bd405fd4e","slug":"doctors-at-hindurao-hospital-have-not-got-salary-since-105-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों को 105 दिनों से नहीं मिला वेतन, दी धरना प्रदर्शन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों को 105 दिनों से नहीं मिला वेतन, दी धरना प्रदर्शन की धमकी
Tue, 29 Sep 2020 03:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों को 105 दिन से नहीं मिली वेतन
- फोटो : amar ujala
उतरी निगम के हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों को 105 दिनों से वेतन नहीं मिला हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो वह आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
अस्पताल की रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि डॉक्टर कोरोना मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं ।ऐसी स्थिति में भी स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डॉ. नहीं चाहते कि इस संकट के समय में अस्पताल में काम रोका जाए। उन्होंने कहा कि डॉ. नहीं चाहते कि इस संकट के समय में अस्पताल में काम रोका जाए या कोई धरना प्रदर्शन किया जाए, लेकिन कई बार अस्पताल अस्पताल प्रशासन को लिखित में भी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
निगम के अधिकारी हर बार आश्वासन दे देते हैं, लेकिन अभी तक वेतन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मामले में उतरी निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।