सुप्रीम कोर्ट के जज की बेटी से बदतमीजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक चलती कार पर पेड़ गिर गया।
जब महिला पेड़ गिरने से घायल हुई नौकरानी का इलाज कराने डॉक्टर के पास पहुंची तो उसने बदतमीजी की और अपशब्द कहे।
महिला की शिकायत पर चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
कार पर गिरा था पेड़
तेज आंधी की वजह से उनकी गाड़ी पर एक पेड़ गिर गया। सुमन तो बच गईं, मगर उनकी नौकरानी को काफी चोटें आईं।
वह नौकरानी को पास में स्थित डॉ. डोगरा के क्लीनिक पर ले गईं। सुमन का आरोप है कि डॉ. डोगरा ने सुमन के साथ बदतमीजी की और अपशब्द कहे।
डॉक्टर पर चलेगा घूरने का मुकदमा
महिला की शिकायत पर शुक्रवार को आईपीसी की धारा 509 (घूरने) और 341 (रास्ता रोकने का) का मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है महिला के 164 के तहत बयान हो गए हैं। मामले की तफ्तीश के बाद डॉक्टर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।