फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not ignore gum pain it may be rare tumor called ameloblastoma

कहीं आपके तो जबड़े में नहीं है सूजन: अनदेखी से हो सकता है एमेलोब्लास्टोमा, ये दुर्लभ प्रकार का है ट्यूमर

Tue, 13 Dec 2022 04:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Dec 2022 04:26 AM IST
सार

फदरजंग अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में करीब 30 साल की एक मरीज अमेलोब्लास्टोमा से पीड़ित आई है। जल्द ही अस्पताल के मैक्सिलोफेशियल विभाग में इसकी सर्जरी होगी। इस दौरान उनका जबड़ा पूरी तरह से काटकर हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Do not ignore gum pain it may be rare tumor called ameloblastoma
एमेलोब्लास्टोमा से पीड़ित मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबड़े में यदि सूजन हो तो इसे अनदेखा न करें, यह एमेलोब्लास्टोमा हो सकता है। इससे पीड़ित एक मरीज सफदरजंग अस्पताल में आई है। जल्द ही अस्पताल के मैक्सिलोफेशियल विभाग में इसकी सर्जरी होगी। इस दौरान उनका जबड़ा पूरी तरह से काटकर हटाया जाएगा। इस संबंध में सफदरजंग अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर अनुज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में करीब 30 साल की एक मरीज अमेलोब्लास्टोमा से पीड़ित आई है। 

विज्ञापन

अस्पताल में ऐसे मामले साल में एक-दो ही आते हैं। यह समस्या किसी को भी हो सकती है। इसमें जबड़े में कोई दर्द नहीं होता, केवल सूजन होती है। आमतौर पर लोग इसे सामान्य समझते हैं और नजरअंदाज कर देते हैं और यह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इसका उपचार केवल ऑपरेशन ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एमेलोब्लास्टोमा एक दुर्लभ प्रकार का ट्यूमर है , जोकि जबड़े में शुरू होता है। अक्सर यह दांत या दाढ़ के पास होता है। यह ऐसी कोशिकाओं से बना होता है, जो दांतों को सुरक्षित रखते हैं। इस ट्यूमर की वजह से दर्द या सूजन हो सकती है और चेहरे का रूप बदल सकता है। यदि लंबे समय तक इस समस्या का इलाज नहीं किया गया तो यह कैंसर में बदल सकता है, इसके बाद यह लिम्फ नोड्स या फेफड़ों में भी फैल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed