फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Do not ignore Alzheimer's symptoms by dismissing them as mere signs of aging

Delhi NCR News: अल्जाइमर के लक्षणों को उम्र का असर मानकर न करें नजरअंदाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
-सामान्य लक्षण दिखने से 20 साल पहले भी शुरू हो सकती है बीमारी
विज्ञापन

समय पर डॉक्टर से सलाह जरूरी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। याददाश्त कमजोर होना या सोचने-समझने की क्षमता में बदलाव को बढ़ती उम्र का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह अल्जाइमर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। बीमारी के सामान्य लक्षण सामने आने से करीब 20 साल पहले भी इसके बदलाव शुरू हो सकते हैं। विश्व अल्जाइमर दिवस के मौके पर रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को निजी अस्पताल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने लोगों को दिमागी सेहत पर खुलकर बात रखीं।

इस कार्यक्रम में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता ने कहा कि अल्जाइमर सिर्फ मरीज की याददाश्त और आत्मनिर्भरता को प्रभावित नहीं करता बल्कि पूरे परिवार पर इसका गहरा असर पड़ता है। न्यूरोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. विनीत बंगा ने कहा कि अल्जाइमर केवल याददाश्त जाने तक सीमित नहीं है। यह धीरे-धीरे बढ़ने वाली जटिल बीमारी है, जो सोचने-समझने, बातचीत करने, निर्णय लेने और रोजमर्रा के काम खुद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. साहिल कोहली ने कहा कि शुरुआती लक्षणों पर समय से डॉक्टर से सलाह लेने से परिवार बीमारी को समझकर देखभाल की बेहतर योजना बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed