इस त्योहार दिल्ली से आपके लिए 136 विशेष ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों पर भीड़ बढ़ने के मद्देनजर रेलवे ने 136 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें विभिन्न रूटों पर 1868 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा 184 ट्रेनों में 157 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली-देहरादून, आनंद विहार-गोरखपुर व निजामुद्दीन-सिकंदरा साप्ताहिक ट्रेनों को नियमित रूप से
चलाने का निर्णय लिया है।
दिल्ली-देहरादून एसी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं से 10 व 15 नवंबर को चलेगी। पुरानी दिल्ली से ट्रेन संख्या 04053 दोपहर 2:40 पर चलेगी व देर रात 10:00 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से यह ट्रेन 04054 सुबह 6:45 बजे चलेगी और दोपहर 1:50 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के बारे में भी जान लीजिए
यह ट्रेन दोनों ओर से गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार स्टेशन पर ठहरेगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार-गोरखपुर के बीच चलेगी।
ट्रेन संख्या 050545 गोरखपुर से 3 नवंबर से 24 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 045045 आनंद विहार से 4 नवंबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार सुबह 7:50 बजे चलेगी और देर रात 11:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद ठहरेगी।