यात्री कृपया ध्यान दें: पिंक लाइन पर देरी से चल रही ट्रेन, त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन पर लगी थी आग
मजलिस पार्क से शिव विहार तक के खंड पर सोमवार को ट्रेन परिचालन बाधित रहा। त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन के तकनीकी कक्ष में धुआं उठने के चलते मेट्रों का संचालन प्रभावित हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क और शिव विहार के बीच सोमवार सुबह त्रिलोकपुरी संजय झील मेट्रो स्टेशन पर आग लगने से कई सेवाएं बाधित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, सोमवार को त्रिलोकपुरी संजय झील मेट्रो स्टेशन के सिग्नल रूम में आग लग गई। मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि 11:20 बजे से मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। इस दौरान त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन पर दोनों दिशाओं से आने वाली ट्रेनें को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की सीमित गति से चलाई गईं। पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चली रही हैं। शाम 4:25 बजे प्रभावित सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन सामान्य गति से चली।
मजलिस पार्क से शिव विहार तक के खंड पर सोमवार को ट्रेन परिचालन बाधित रहा। त्रिलोकपुरी-संजय लेक स्टेशन के तकनीकी कक्ष में धुआं उठने के चलते मेट्रों का संचालन प्रभावित हुआ। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, सुबह करीब 11:20 बजे धुआं देखा गया, जिससे स्टेशन की सिग्नलिंग और स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) प्रणाली प्रभावित हुई।
नतीजतन स्टेशन पर सिग्नलिंग की अस्थायी अनुपलब्धता के कारण दोनों दिशाओं से त्रिलोकपुरी-संजय लेक की ओर आने वाली ट्रेनों को 25 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से चलाया जा रहा है। हालांकि, पिंक लाइन के बाकी हिस्सों पर परिचालन सामान्य रूप से रहा।