दिल्ली : एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सफर के दौरान भी मिलेगी वाई-फाई सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर गुरुवार से ट्रेनों में भी यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह ने गुरुवार को इसका उद्घाटन किया। उनके मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस लाइन को पूरी तरह से वाई फाई से लैस किया गया है। इस लाइन के सभी छह मेट्रो स्टेशनों पर पहले से ही वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड लाइन पर भी यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने मेट्रो परिचालन के 17 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह से बातचीत के आधार पर इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उन्होंने नए साल में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के यात्रियों को वाई-फाई सुविधा देने की बात कही थी, जिसे पूरा कर दिया है। प्रबंध निदेशक ने बताया था कि धीरे धीरे सभी मेट्रो लाइन में सफर के दौरान भी इंटरनेट का इस्तेमाल यात्री कर सकेंगे।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर छह स्टेशन
नई दिल्ली, शिवाजी स्टेडियम, धौला कुआं, एयरो सिटी, आईजीआई एयरपोर्ट, सेक्टर-21 द्वारका स्टेशनों पर पहले ही वाई-फाई की सुविधा है।
'हैदरपुर-बादली मोड़ पर निर्माण कार्य शुरू'
बता दें कि लंबे इंतजार के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने चौथे फेज पर हैदरपुर-बादली मोड़ पर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत सोमवार को कर दी। फेज-चार में प्रस्तावित तीन कॉरिडोर में सबसे पहले जनकपुरी-आरके आश्रम कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा। मौजूदा मेजेंटा लाइन के विस्तार के बाद कॉरिडोर में 10 नए स्टेशनों के निर्माण के बाद कुल 22 स्टेशन हो जाएंगे। फेज-4 में 61.67 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर तैयार किए जाएंगे। हैदरपुर-बादली मोड़ पर फेज-4 में प्लेटफार्म का निर्माण पूरा होने पर यह दिल्ली मेट्रो का अब तक सर्वाधिक ऊंचा प्लेटफार्म होगा।
इस मौके पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेट्रो फेज-4 में छह मेट्रो कॉरिडोर में से तीन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी। इसमें आरके आश्रम-जनकपुरी (पश्चिम), मुकुंदपुर-मौजपुर के अलावा एयरो सिटी-तुगलकाबाद शामिल हैं।