{"_id":"57acab0c4f1c1b0445ee5937","slug":"dm-summons-bsa-about-roof-of-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत को लेकर डीएम ने बीएसए को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत को लेकर डीएम ने बीएसए को किया तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
डीएम एनपी सिंह ने अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर ‘डर लगता है, गिर न जाए स्कूल की छत’ पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को तलब किया और स्कूल की स्थिति की रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
खबर में हाजीपुर के प्राइमरी स्कूल की खस्ता हालत को उजागर किया गया था। डीएम ने बताया कि स्कूल की स्थिति की रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी से ली गई है।
साथ ही, प्राधिकरण को जल्द ही स्कूल दुरुस्त कराने के लिए कहा जाएगा। बच्चों की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। मालूम हो कि स्कूल प्रबंधन की तरफ से प्रशासन को चिट्ठी लिखी गई थी कि भवन जर्जर हो गया है। बच्चों को बैठाने से डर लगता है और बच्चे खुले में पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन