{"_id":"2b8543a6912fd24ac6283ac1c8ce2d2e","slug":"dl-across-the-country-begin-the-process-of-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में डीएल ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में डीएल ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग डीएल को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इससे लोगों को अपना डीएल स्थानांतरण कराने में परेशानी नहीं होगी। वह देश में कहीं पर भी अपने डीएल का स्थानांतरण करा सकेंगे। अभी तक डीएल का एड्रेस बदलवाने में छह माह तक का समय लगता है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वाहनों का रिकार्ड आनलाइन करने का काम पहले ही चल रहा है। अब डीएल का रिकार्ड भी ऑनलाइन किया जाएगा। कई वाहन चालक अपने डीएल का आईडी प्रूफ केरूप में प्रयोग करते हैं, जबकि कई संस्थानों में चालकों के लिए वहां का लोकल डीएल मांगा जाता है।
विज्ञापन
डीएल का ज्यादा समय का बना होना भी चालकों के अच्छे होने का प्रतीक है। ऐसे में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका पुराना डीएल ही नए पते पर ट्रांसफर हो जाए।
अभी तक डीएल का रिकार्ड मैनुअल है। ऐसे में डीएल का पुराना रिकार्ड मंगवाने में छह माह का समय लगता है। इससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
परिवहन विभाग अब डीएल का रिकार्ड भी ऑनलाइन करने जा रहा है। इससे देश के किसी भी जिले में इनका रिकार्ड मिनटों में प्राप्त कर लिया जाएगा। इससे लोगों को अपना डीएल एड्रेस बदलवाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन