फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   District topper student in Greater Noida committed suicide by hanging herself

UP: 12वीं में जिला टॉपर रही छात्रा ने की आत्महत्या, इम्पल्स कंट्रोल डिसऑर्डर के कारण मौत को गले लगा रहे छात्र

Sat, 16 Nov 2024 09:59 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 16 Nov 2024 09:59 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में जिला टॉपर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आईएमए नोएडा के अध्यक्ष व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अवाना का कहना है कि इम्पल्स कंट्रोल डिसऑर्डर से पीड़ित होने के कारण छात्रों द्वारा सुसाइड करने की घटना में बढ़ोतरी हुई हैं। 
 

विज्ञापन
District topper student in Greater Noida committed suicide by hanging herself
मृतका की फाइल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली दादरी नगर निवासी यूपी बोर्ड 12वीं कक्षा में जनपद टॉपर रही छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मोहल्ला ठाकुरान निवासी प्रदीप कुमार की 18 वर्षीय पुत्री प्रिया ने 14 नवंबर को घर में फंदा लगा लिया। फंदे पर लटका देख परिजन में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रिया के बीएससी मैथ्स में अंक कम आने के चलते तनाव में चल रही थी। आशंका है कि इसी कारण उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। परिजनों का कहना है कि प्रिया बचपन से पढ़ाई में अव्वल रही थी। 2022-23 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.40 अंकों के साथ वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पहला स्थान पाया था। प्रिया के पिता प्रदीप कुमार दादरी तहसील में बैनामा लेखक के पास काम करते हैं।
विज्ञापन


इम्पल्स कंट्रोल डिसऑर्डर के कारण मौत को गले लगा रहे छात्र
आईएमए नोएडा के अध्यक्ष व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील अवाना का कहना है कि इम्पल्स कंट्रोल डिसऑर्डर से पीड़ित होने के कारण छात्रों द्वारा सुसाइड करने की घटना में बढ़ोतरी हुई हैं। इसलिए अभिभावकों को बच्चों से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बच्चों की दूसरे बच्चों से तुलना नहीं करनी चाहिए। बच्चों को उनकी मनपसंद फील्ड में जाने देना चाहिए। इम्पल्स कंट्रोल डिसऑर्डर एक मनोरोग विकार है, जिसकी वजह से किसी व्यक्ति को अपने कार्यों या प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने में परेशानी होती है। इन विकारों में आक्रामक या असामाजिक आवेगों को नियंत्रित करने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed