ताकती रही पुलिस, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र के बड़खल गांव में मंगलवार की सुबह गली के निर्माण कार्य को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि जमकर ईंट-पत्थर व डंडे चले। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मंगलवार रात दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, बड़खल गांव में गली में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को कुछ लोगों में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि नौबत पथराव तक आ गई।
ईंट-पत्थरों से पट गईं सड़कें
घटना में एक ही समुदाय के दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों ओर से हो रहे पथराव को रोकने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस काफी देर तक मूकदर्शक बनी रही। दोनों ओर से पथराव इतना हुआ कि कई घर व सड़कें ईंट-पत्थरों से पट गईं। इस घटना में एक महिला सहित कई आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है।
लेकिन उन लोगों के नामों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। मंगलवार रात पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।