{"_id":"5d284dfa8ebc3e6cb713bc3d","slug":"dispute-for-five-hundred-rupees-in-greater-noida-turned-into-firing-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये के विवाद में फायरिंग, एक को लगी गोली, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ रुपये के विवाद में फायरिंग, एक को लगी गोली, हमलावर फरार
Fri, 12 Jul 2019 02:41 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नोएडा
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ रुपये के विवाद में हुई फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र के गांव कामबख्शपुर डेरीन में पांच सौ रुपये के विवाद में हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। पैर पर गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांव के ही रहने वाले अमित ने शिकायत की है कि उसका भाई सुमित शर्मा बुधवार को एक समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था। जहां से रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव निवासी नीरज, योगेश और रविंद्र समेत पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग भी की। बताया कि एक गोली सुमित की जांघ में लगी है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि पुलिस ने नीरज, योगेश और रविंद्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच समारोह में विवाद हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन