{"_id":"8b7cbf461b03f3322ca89490950b031b","slug":"dispute-between-delhi-aiims-and-bk-hospital-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एम्स और बीके अस्पताल के बीच विवाद थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एम्स और बीके अस्पताल के बीच विवाद थमा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 08 Jul 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेत्रदाता की आंखों को एकत्रित करने को लेकर दिल्ली एम्स और बीके अस्पताल में चल रहा विवाद समाप्त हो गया। दोनों अस्पताल के बीच नेत्र एकत्रित करने को लेकर अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन
इसके बाद अब जिले में मरने वाले व्यक्ति (जो नेत्रदान करने की शपथ ले चुका हो) की आंखें लेने के लिए बीके अस्पताल से टीम जाएगी।
अभी तक नेत्रदाताओं के नेत्र लेने के लिए दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की टीम को बुलाया जाता रहा है। कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग और बीके अस्पताल ने इस प्रक्रिया पर आपत्ति जताई थी। अस्पताल और विभाग का कहना था कि मृतक उनके क्षेत्राधिकार का निवासी है।
विज्ञापन
टीम आंखें एकत्रित करने के लिए बीके अस्पताल परिसर, ऑपरेशन उपकरणों का इस्तेमाल करती है। यहीं नहीं कई बार टीम के साथ अस्पताल के कुछ डॉक्टर भी उपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन
विभाग और अस्पताल ने तर्क दिया था कि मृतक के शरीर से आंखें एकत्रित करने का काम अस्पताल के डॉक्टर सरलता से कर सकते हैं। जिसके बाद से दोनों अस्पताल के बीच विवाद शुरू हो गया था।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा ने बताया कि अब अस्पताल से एक टीम मृतक नेत्रदाता के घर जाएगी। शव को अस्पताल लाया जाएगा, जहां आंखों को संरक्षित कर अस्पताल से एम्स भेजा जाएगा।