फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disease of the nervous Inspector's mother suicide.

बीमारी से होकर परेशान दरोगा की मां ने दी जान

Fri, 25 Dec 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 25 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Disease of the nervous Inspector's mother suicide.
नोएडा में तैनात दरोगा विकास की मां निर्वेश (52) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वह लंबे समय से बीमार थीं, तनाव में रहती थी।
विज्ञापन


परिजनों का दावा है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है। घटना की सूचना अस्पताल से मिले मीमो के जरिए पुलिस को मिली। कविनगर पुलिस ने जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, निर्वेश शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक मकान संख्या 206 में दो बेटियों के साथ रहती थीं। उनके पति यूपी पुलिस में कांस्टेबल थे, कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई थी।


उनका बेटा विकास कुमार सब इंस्पेक्टर है, नोएडा में तैनात है। बुधवार रात करीब एक बजे जहर खाई हालत में उन्हें बेटी रश्मि ने सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मुरादाबाद ले गए हैं।

एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया के मुताबिक, विकास ने बताया कि उनकी मां ने तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिससे उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed