फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disclosure: After establishing a lesbian relationship, the murderer murdered with screwdriver

खुलासा : समलैंगिक संबंध बनाने के बाद पेचकस से गोदकर कर दी हत्या

Sat, 11 Mar 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Disclosure: After establishing a lesbian relationship, the murderer murdered with screwdriver
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विवेक विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक की हत्या कर गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक के दो परिचित को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि समलैंगिक संबंध बनाने के दौरान हुए झगड़े में आरोपियों ने पेचकस और ईट से मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक की स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


शाहदरा जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ए के लाल ने बताया कि 9 मार्च की सुबह करीब पौने सात बजे पुलिस को सुरजमल पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

​युवक के गले और सिर ने खून निकल रहा था।

Disclosure: After establishing a lesbian relationship, the murderer murdered with screwdriver
demo pic - फोटो : अमर उजाला
​युवक के गले और सिर ने खून निकल रहा था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान जसबीर(25) के रूप में की। वह न्यू संजय अमर कालोनी में रहता था और सूरजमल विहार स्थित ब्यूटी पार्लर में काम करता था।

पुलिस को उसके फोन का लोकेशन साहिबाबाद में मिला। उसके बाद पुलिस ने साहिबाबाद गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी अरशद(21) और तालिब(19) को दबोच लिया। 

उन लोगों ने बताया कि एक साझा दोस्त की मदद से उनकी मुलाकात जसबीर से हुई थी। घटना वाली रात जसबीर ने उन लोगों को सूरजमल विहार बुलाया था। तीनों ने वहां संबंध बनाए।

आरोपियों ने उसका मोबाइल लेकर जाने लगे। इसी बात पर उनके बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने पेचकस और ईट से मारकर उसकी हत्या कर दी और उसकी स्कूटी, रुपये और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये।

पुलिस के मुताबिक अरशद शादी समारोह में वेटर का काम करता है। वहीं तालिब कारपेंटर का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed