फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dip into the pool deaths, was the second child in the water to save a friend

तालाब में डूबकर बच्चों की मौत, दोस्त को बचाने पानी में गया था दूसरा बच्चा 

Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 12 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dip into the pool deaths, was the second child in the water to save a friend
मौत - फोटो : Demo Pic

बिलासपुर थाना क्षेत्र के भोंडाकला गांव के तालाब में बृहस्पतिवार दोपहर दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाला और आननफानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोक कुमार बिलासपुर के भोंडा कला गांव में रहते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा रोहित अपने दोस्त मोहित के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में बने एक तालाब में नहाने के लिए गया था। 
विज्ञापन


वहां पहले से अन्य बच्चे भी मौजूद थे। इस दौरान दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे। बताया जाता है कि रोहित तालाब के गहरे पानी में चला गया। यह देख मोहित उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी उसके साथ डूबने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर लोग उन्हें बचाने के लिए तालाब में उतरे लेकिन दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। बिलासपुर थाना पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed