फंड के लिए फिर होगी मफलर मैन की डिनर पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनावों में फंड जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी ने इस साल हुए लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों की रणनीति को फिर से अपनाना शुरु कर दिया है। अरविंद केजरीवाल, एक ऐसा डिनर आयोजित करने जा रहे हैं। जिसमें 20,000 रुपये प्लेट के हिसाब से मेहमान शामिल हो सकेंगे।
चुनाव में पार्टी को लाखों रुपयों की जरुरत होगी वहीं पार्टी को मिलने वाले ऑनलाइन डोनेशन में कमी आई है। हालांकि दिल्ली में विधानसभा भंग होने के बाद से आप को ऑनलाइन डोनेशन मिलता रहा है। लेकिन दिल्ली के चुनाव की नजदीकी की वजह से पार्टी ने फंड बढ़ाने की मुहिम में तेजी लानी शुरु कर दी है।
इस मुहिम में पहला शहर मुम्बई को जोड़ा गया है जहां 27 नवंबर को डिनर पार्टी होनी है, जिसमे 200 लोग शामिल होंगे। 20000 रुपये प्रति प्लेट वाली अरविंद की ये मंहगी डिनर पार्टी दिल्ली, दूसरे राज्यों के साथ दूसरे देशों में भी आयोजित की जानी है।
मुम्बई के सनविले बैंक्वट हॉल में होने वाली आम आदमी पार्टी के डिनर कार्यक्रम के लिए आप की महाराष्ट्र इकाई ने पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों के मुताबिक आप ने मुम्बई ईकाई से दिल्ली चुनावों के लिए 5 करोड़ रुपये फं इकट्ठा करने के लिए कहा है।
डिनर पार्टी से ऐसे जुटेगा फंड
पार्टी की फंड जेनरेशन यूनिट की सदस्या प्रीति शर्मा के मुताबिक पार्टी ने शुक्रवार से इस डिनर कार्यक्रम का प्रचार शुरु कर दिया है। इस कार्यक्रम में आने वाले 200 लोगों में से 100 लोगों की स्वीकृति भी पार्टी को मिल गयी है। इस पार्टी में केजरीवाल पार्टी की रणनीति और उसके लक्ष्यों पर भी मेहमानों से बात करेंगे।
आंकड़ों में नजर डालें कि जब भी पार्टी या केजरीवाल चर्चा में रहे हैं तो आप को मिलने वाले फंड में बढोत्तर हुई है। अप्रैल के महीने में जब अरविंद को थप्पड़ पड़ा था उस दिन पार्टी को पिछले दिन के मुकाबले दो गुने से ज्यादा फंड मिला था।
विधानसभा चुनावों के बाद जल्द ही पार्टी 37 करोड़ रुपये फंड से हासिल किये थे। वहीं नवम्बर 2012 से 2013 के बीच में पार्टी ने 20 करोड़ रुपये इकट्ठा किये थे।
पार्टी का फंड बढ़ाने के लिए पिछली बार केजरीवाल ने ऑनलाइन फंड डोनर्स की सूची हैज टैग क साथ आप की वेबसाइट पर डाली थी। आने वाले विधानसभा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ोत्तरी होने की पूरी उम्मीद है।