फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dilli gate metro station will be half in new and half in old delhi

आधा नई व आधा पुरानी दिल्ली में होगा ये मेट्रो स्टेशन

Sun, 06 Jul 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Jul 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
Dilli gate metro station will be half in new and half in old delhi

नई दिल्ली में फेज-थ्री के तहत बनने वाला दिल्ली गेट पहला ऐसा मेट्रो स्टेशन होगा, जो आधा पुरानी दिल्ली और आधा नई दिल्ली में होगा। इस स्टेशन की दीवारों पर भी मुगलकालीन नक्काशी और लुटियन की डिजाइनिंग दिखेगी।

विज्ञापन


आईटीओ के बाद अगला नंबर इस मेट्रो स्टेशन का है, जिसके मार्च 2015 तक पूरे होने की संभावना है। यहां से फरीदाबाद से कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली वायलेट लाइन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, इस स्टेशन के बनने पर पहले चरण में प्रतिदिन पचास हजार से अधिक यात्री जुड़ेंगे। स्टेशन दो बड़े स्टेडियम, चार बड़े अस्पताल, लाहौर बस सेवा समेत दरियागंज की मार्केट तक यात्रियों को पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्टेशन से दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल, जीबी पंत, गुरु नानक देव आई केयर सेंटर व मौलाना आजाद डेंटल मेडिकल कॉलेज पहुंचने में आसानी होगी। यहां लगभग प्रतिदिन पचास हजार से अधिक मरीज आते हैं, लेकिन पार्किंग की दिक्कत व बस किल्लत के चलते उन्हें घंटों सड़कों पर परेशान होना पड़ता है।

ऐतिहासिक संगम
मुगल काल से पहले दिल्ली में एंट्री दिल्ली गेट से होती थी। आज भी यहां तीन तरफ दरवाजे मौजूद हैं। इस क्षेत्र में फिरोजशाह कोटला, राजघाट, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. आसिफ अली अंसारी का घर, तुर्कमान गेट, कला मस्जिद व रजिया बेगम मकबरा भी मौजूद हैं। इन ऐतिहासिक स्थलों को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने के लिए स्टेशन की दीवारों पर जनपथ मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर डिजाइनिंग की जाएगी।

मैचों के दौरान नहीं लगेगा जाम
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में टी-20 व आईपीएल मैच होते हैं, जिससे आईटीओ से पुरानी दिल्ली तक ट्रैफिक जाम हो जाता है। स्टेशन खुलने पर जाम से निजात मिल जाएगी, क्योंकि एंट्री गेट पर ही फिरोज शाह कोटला स्टेडियम व अंबेडकर स्टेडियम के गेट होंगे। दर्शक अपनी गाड़ी की बजाय मेट्रो के जरिए स्टेडियम पहुंच सकेंगे। अंबेडकर स्टेडियम में नेहरू कप, वर्ल्ड कप क्वालिफाईंग मैच होते हैं। एशिया की सबसे बड़ी दरियागंज बुक मार्केट भी इसके रास्ते में पड़ेगी।

पांच एंट्री प्वाइंट संग अंडरपास की सुविधा
दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन में पांच एंट्री व एग्जिट गेट होंगे। अंबेडकर स्टेडियम, दरियागंज के लिए अंसारी रोड, आसफ अली रोड, एलएनजेपी अस्पताल व मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज पर एंट्री व एग्जिट प्वाइंट बने होंगे। मेट्रो से आने-जाने के दौरान अंडरपास का भी प्रयोग किया जा सकता है। अंडरपास से आम लोगों को भी राहत मिलेगी।


ऐतिहासिक होगा यह
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कम्यूनिकेशन, अनुज दयाल ने कहा कि दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन ऐतिहासिक होने के साथ ही सुविधाजनक भी होगा। स्टेशन दो बड़े स्टेडियम, चार बड़े अस्पताल, लाहौर बस सेवा समेत दरियागंज की मार्केट व राजघाट के बीच में होने के चलते यात्रियों को वहां तक पहुंचने में राहत दिलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed