{"_id":"6aad4593e5d1809f750d5bb9","slug":"dilapidated-roads-and-traffic-jams-in-patparganj-hinder-development-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1046-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पटपड़गंज की जर्जर सड़कें और जाम बने विकास में बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पटपड़गंज की जर्जर सड़कें और जाम बने विकास में बाधक
विज्ञापन
-600 उद्योगों वाले इस बड़े व्यापारिक हब में बुनियादी सुविधाओं का टोटा
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली का प्रमुख व्यापारिक और विनिर्माण केंद्र माना जाने वाला पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र इन दिनों बदहाल बुनियादी सुविधाओं के कारण संघर्ष कर रहा है। एक ओर यह क्षेत्र तेजी से आईटी और ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभर रहा है, वहीं दूसरी ओर जर्जर सड़कें और भीषण ट्रैफिक जाम इसके विकास पर ब्रेक लगा रहे हैं। खराब इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण नए व्यापारी और निवेशक यहां कदम रखने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हैं।
वर्तमान में पटपड़गंज में 600 से अधिक औद्योगिक प्लॉट हैं, जहां छोटे से लेकर बड़े स्तर के कई कारोबार संचालित होते हैं। प्लास्टिक और केमिकल उत्पाद, प्रिंटिंग और पैकेजिंग के साथ लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग जैसे व्यवसायों के लिए यह क्षेत्र पूरे दिल्ली-एनसीआर में मशहूर है। बीते कुछ समय से यहां आईटी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने भी तेजी से पैर पसारे हैं।
क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं और बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। रोजाना लगने वाला भारी जाम व्यापारियों, कर्मचारियों और माल ढुलाई करने वाले वाहनों के लिए सिरदर्द बन चुका है।
विज्ञापन
व्यापारियों का वर्जन
पटपड़गंज की जर्जर सड़कों के कारण कई वाहन चालक औद्योगिक क्षेत्र के अंदर नहीं आते हैं। माल को छोटे वाहनों में भरकर अंदर लाया जाता है। इसके लिए अतिरिक्त किराया देना पड़ता है।
- पीयूष बंसल
इलाके की सड़कों पर कई गड्ढे हैं जिस कारण वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। कई बार वाहनों पहिए गड्ढों में फंस जाते हैं जिसकी वजह से लंबा जाम लग जाता है।
- दीपांशु त्रिवेदी
जो फुटपाथ लोगों के निकलने के लिए है वहां फैक्टरी मालिकों ने पार्किंग बना दी है। कंपनी के कर्मचारी वहां वाहन खड़ा कर रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। सड़क के गड्ढों से परेशानी और अधिक बढ़ गई है।
-हिमांशु रस्तोगी