{"_id":"2aebd90e359b7492857ae220a6001108","slug":"digital-ration-awaiting-delivery-by-june-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल राशनकार्ड का इंतजार खत्म जून से वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल राशनकार्ड का इंतजार खत्म जून से वितरण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 29 May 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल राशनकार्ड का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही जिला पूर्ति कार्यालय में इन दिनों डिजिटल राशनकार्ड की प्रिंटिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
डिजिटल राशनकार्ड धारक की जानकारी के मामले में पासपोर्ट से भी एक कदम आगे है। जून माह से शहर में कैंप लगाकर इनका वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो अगस्त माह से डिजिटल राशनकार्ड से ही राशन दिए जाने की शुरुआत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय योजना के डिजिटल राशनकार्ड के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किया गया है। एपीएल कार्ड जहां पीले रंग का होगा, वहीं बीपीएल सफेद और अंत्योदय गुलाबी रंग का होगा।
विज्ञापन
इसमें परिवार के मुखिया के पिता के नाम के अलावा, माता का नाम, जन्मतिथि, जाति, वार्षिक आय, मतदाता पहचान पत्र नंबर, मोबाइल फोन के अलावा गैस कनेक्शन नंबर भी अंकित किया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि करीब 30 हजार राशनकार्ड निरस्त किए गए हैं। करीब 6.54 लाख राशनकार्ड प्रिंट किए जा रहे हैं। जून के दूसरे सप्ताह से कैंप लगाकर डिजिटल राशनकार्ड के वितरण का काम शुरू करा दिया जाएगा।