फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DG BSF meets tanzil ahmad' wife farzana, announce 100 per cent pension

तंजील अहमद की पत्नी फरजाना को 100 फीसदी पेंशन, डीजी BSF मिलने पहुंचे

Tue, 05 Apr 2016 05:54 AM IST
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा
सौरभ श्रीवास्तव/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 05 Apr 2016 05:54 AM IST
विज्ञापन
DG BSF meets tanzil ahmad' wife farzana, announce 100 per cent pension
डीजी बीएसएफ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश पर सोमवार को डीजी बीएसएफ केके शर्मा फोर्टिस अस्पताल में शहीद डीएसपी तंजील अहमद की पत्नी फरजाना को देखने पहुंचे। तंजील 6 साल से डेपुटेशन पर नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में तैनात थे।

विज्ञापन


बीएसएफ में उनकी पोस्टिंग असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थी। डीजी बीएसएफ ने तंजील को बहादुर अफसर बताया। कहा कि उनकी पत्नी फरजाना को सौ फीसदी पेंशन देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीजी केके शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूरी घटना को लेकर चिंतित हैं। वह पल-पल की रिपोर्ट एनआईए और बीएसएफ के अधिकारियों से ले रहे हैं।

फरजाना को सौ फीसदी पेंशन दिए जाने पर विचार किया जा रहा

DG BSF meets tanzil ahmad' wife farzana, announce 100 per cent pension
डीजी, बीएसएफ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

तंजील अहमद की पत्नी फरजाना को सौ फीसदी पेंशन दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। जितनी लास्ट सैलरी तंजील अहमद ने ड्रा की थी वही सैलरी पेंशन के रूप में दी जाएगी।

फोर्टिस अस्पताल में चल रहे उनके  इलाज का खर्च गृह मंत्रालय उठाएगा। बताया कि डॉक्टरों से फरजाना की तबियत को लेकर बात की है। अगले 48 घंटे उनके लिए काफी क्रिटिकल हैं। डीजी के साथ एनआईए के आईजी संजीव कुमार और आईजी बीएसएफ सुदेश कुमार भी थे।

हत्या की जांच के संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से सभी अफसरों ने मना कर दिया। डीजी ने सिर्फ इतना ही कहा कि लोकल पुलिस के साथ एटीएस और एसटीएफ की टीमें काम कर रही है।

डीजी को याद नहीं तंजील की बहादुरी

DG BSF meets tanzil ahmad' wife farzana, announce 100 per cent pension

अमर उजाला संवाददाता ने डीजी बीएसएफ केके शर्मा से जब पूछा कि तंजील अहमद के कौन से बहादुरी के कार्य हैं जो उन्हें अन्य अफसरों से अलग रखते हैं। इस सवाल पर डीजी चुप से हो गए।

उन्हें इतना तो याद था कि तंजील बहादुर अफसर थे, लेकिन उन्हें यह याद नहीं था कि उन्होंने आखिर कौन-कौन से बहादुर के कार्य किए। डीजी केके शर्मा ने जवाब दिया कि उन्हें इस समय कुछ भी याद नहीं है। डीजी जब ये बातें कह रहे थे तो तंजील अहमद का पूरा परिवार उनके सामने खड़ा था।

गौरतलब है कि एक शहीद अफसर के बहादुरी के कारनामों की चर्चा उनका अधिकारी करता है तो शायद शहीद के परिजनों को थोड़ा ढांढस मिलता। उनकी बहादुरी के किस्से दुनिया के सामने सुनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed