{"_id":"6904d447f7e8e739f90403fd","slug":"dfccil-operated-a-record-139-lakh-freight-trains-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-110582-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएफसीसीआईएल ने 1.39 लाख मालगाड़ियों का किया रिकॉर्ड संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएफसीसीआईएल ने 1.39 लाख मालगाड़ियों का किया रिकॉर्ड संचालन
विज्ञापन
डीएफसीसीआईएल ने मनाया 20वां स्थापना दिवस:
- 2024-25 में औसतन 381 मालगाड़ियों का दैनिक संचालन, 1.39 लाख ट्रेनों ने तय किया नया मुकाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) का 20वां स्थापना दिवस शुक्रवार को भारत मंडपम में मनाया गया। यह समारोह न केवल संगठन की दो दशक लंबी यात्रा का जश्न था, बल्कि भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बढ़ती दक्षता का प्रतीक भी बना।
डीएफसीसीआईएल ने वित्त वर्ष 2024-25 में परिचालन दक्षता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संगठन ने इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 381 से अधिक मालगाड़ियों का सफल संचालन किया। वर्षभर में कुल 1,39,302 मालगाड़ियों ने अपने गंतव्य तक पहुंच कर रिकॉर्ड स्थापित किया। परिवहन प्रदर्शन के लिहाज से भी डीएफसीसीआईएल ने शानदार प्रगति दर्ज की। एक वर्ष में ग्रॉस टन प्रति किलोमीटर (जीटीकेएम) का आंकड़ा 2,00,2271 मिलियन और नेट टन प्रति किलोमीटर (एनटीकेएम) का स्तर 1,14,979 मिलियन तक पहुंच गया। भारतीय रेल ने डीएफसीसीआईएल मार्ग पर देश की सबसे लंबी मालगाड़ी “रुद्रास्त्र” का संचालन किया। यह गाड़ी 4.5 किलोमीटर लंबी थी, जिसमें 354 वैगन और 7 लोकोमोटिव शामिल थे।
इन्फ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में भी किया कमाल
बुनियादी ढांचे में डीएफसीसीआईएल ने रिकॉर्ड प्रगति दर्ज की। इस वर्ष 37 रोड ओवर ब्रिज, 50 रोड फ्लाईओवर और 544 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा हुआ। डीएफसीसीआईएल ने इसे 8-9्र फीसदी तक घटाने में योगदान दिया। रेल परिवहन की लागत 1.96 प्रति टन-किमी है, जबकि सड़क परिवहन 3.78 और जल 2.30 है। समारोह में डीएफसीसीआईएल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार, निदेशक (ऑपरेशंस एंड बिजनेस डेवलपमेंट) शोभित भटनागर, निदेशक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनुराग शर्मा, निदेशक (वित्त) राहुल कपूर और मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।