फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Desi ice cream and kulfi made from phalsa-jamun became people's first choice

National Ice Cream Day: फालसे-जामुन से बनी देसी आइसक्रीम और कुल्फी बनी पहली पसंद, सिर चढ़कर बोल रही इसकी मिठास

Sun, 21 Jul 2024 08:29 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Jul 2024 08:29 AM IST
सार

चांदनी चौक के फव्वारा चौक के पास स्थित 40 साल से अधिक पुरानी आइसक्रीम की दुकान लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यह आइसक्रीम देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों के मुंह में मिठास घोल रही है। इन्हें खाने के लिए पर्यटक जर्मन, स्पेन, जापान, इंग्लैंड से आते हैं। 

विज्ञापन
Desi ice cream and kulfi made from phalsa-jamun became people's first choice
National Ice Cream Day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामुन की सुगंध, फालसे का स्वाद, अनार की भीनी-भीनी महक वाली देसी आइसक्रीम व कुल्फी की मिठास लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। उमस भरी गर्मी के मौसम में लोग इसका जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। खासतौर पर विदेशी पर्यटकों को इसका स्वाद खूब भा रहा है तो स्थानीय लोग भी इसके जादू से बच नहीं सके हैं। इसका लुत्फ उठाने के लिए वह बड़ी संख्या में चांदनी चौक पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन


बच्चे, युवा हो या बुजुर्ग हर उम्र के लोग इस देसी आइसक्रीम के स्वाद के दीवाने हैं। आम, अनार, चीकू, अंजीर, केसर पिस्ता, लीची, केवड़ा, गुलकंद, पन्ना, स्टफ्ड संतरा, स्टफ्ड अनार, स्टफ्ड अमरूद समेत कई तरह की कुल्फी यहां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 60 से 300 रुपये के बीच है। यही नहीं, मौसमी फलों, खोया, मावे से तैयार कई देसी आइसक्रीम भी यहां हैं। यहां वर्षों पुरानी कुल्फी व आइसक्रीम की दुकानें पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। लोग तंग गलियों में इन दुकानों का पता पूछकर आइसक्रीम का स्वाद चखते हैं।  
विज्ञापन


विदेशी पर्यटक भी दीवाने
चांदनी चौक के फव्वारा चौक के पास स्थित 40 साल से अधिक पुरानी आइसक्रीम की दुकान लोगों को अपनी ओर खींच रही है। यह आइसक्रीम देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों के मुंह में मिठास घोल रही है। इन्हें खाने के लिए पर्यटक जर्मन, स्पेन, जापान, इंग्लैंड से आते हैं। आइसक्रीम व कुल्फी के दुकानदार शैलभ जैन बताते हैं कि वह रोजाना 200 से अधिक आइसक्रीम बेचते हैं। वह कहते हैं कि सबसे अधिक मांग जामुन, आम व केसर स्वाद की है। उन्होंने बताया कि उनके पास 30 से अधिक स्वाद की कुल्फी व आइसक्रीम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

100 साल से भी पुरानी हैं कई दुकानें 
चांदनी चौक की संकरी गलियां अपने अंदर इतिहास समेटे हुए हैं। ऐसे में यहां लोग पुराने स्वाद का भी लुत्फ लेने पहुंचते हैं। इसमें कई कुल्फी व आइसक्रीम की दुकानें हैं। जो मौसमी फलों से कुल्फी व आइसक्रीम बनाते और बेचते हैं। इनमें कई दुकानें तो 100 साल से भी अधिक पुरानी हैं। जिसमें कुरेमल मोहनलाल कुल्फी मशहूर हैं। इसके दीवाने बॉलीवुड सितारों से लेकर उद्योगपति घराने तक हैं। केरल से चांदनी चौक घूमने आए केके द्रविड बताते हैं कि वह अपनी छुट्टियों को बिताने के लिए परिवार के साथ चांदनी चौक आए हैं। वह कहते हैं कि बच्चों को इतिहास के स्वाद पुराने स्वाद से रूबरू कराना जरूरी है।

70 हजार लीटर आइसक्रीम की प्रतिदिन होती है खपत
दिल्ली में आइसक्रीम की खपत दो तरह से होती है। एक लोकल और दूसरी ब्रांडेड है। इसमें लोकल ब्रांड की खपत प्रतिदिन लगभग चार से पांच हजार लीटर होती है। वहीं, ब्रांडेड आइसक्रीम की करीब 30 से 50 हजार लीटर खपत होती है। लोकल ब्रांड इसलिए पीछे हो गया है, क्योंकि हॉकर की लाइसेंस फीस बढ़ा दी है। वहीं, कई लोकल फैक्ट्री बंद हो गई है। -पुनीत मनचंदा, मुख्य संरक्षक, स्मॉल स्केल आइसक्रीम मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed