फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dental OPD for cancer patients launched at DSCI

Delhi NCR News: डीएससीआई में कैंसर मरीजों के लिए डेंटल ओपीडी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
रेडियोथेरेपी से पहले दांतों की जांच और उपचार की सुविधा एक ही अस्पताल में, रोजाना 7 से 10 मरीजों की हो रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। कैंसर मरीजों को रेडियोथेरेपी से पहले दांतों की जांच और उपचार के लिए अब दूसरे अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) ने मरीजों के लिए अलग डेंटल ओपीडी शुरू की है। यहां रोजाना 7 से 10 मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।
कैंसर के इलाज से पहले मरीजों के दांतों और मुंह की स्थिति की जांच की जाती है। संक्रमण, कैविटी या मसूड़ों की समस्या मिलने पर पहले उसका उपचार किया जाता है, ताकि रेडियोथेरेपी के दौरान मुंह और दांतों से जुड़ी जटिलताओं को कम किया जा सके। डीएससीआई के क्लिनिकल एंड प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. प्रज्ञा शुक्ला ने बताया कि कैंसर उपचार से पहले ओरल और डेंटल जांच जरूरी है। पहले मरीजों को इसके लिए जीटीबी अस्पताल भेजा जाता था। अब यह सुविधा संस्थान में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन ओपीडी
डेंटल ओपीडी मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होती है। यहां जांच के साथ जरूरत के अनुसार उपचार भी किया जाता है। इससे मरीजों को दूसरे अस्पताल जाने और रिपोर्ट लेकर लौटने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed