फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bank strike begins today; growing concerns over stalled payments.

Delhi NCR News: आज से बैंक हड़ताल, भुगतान अटकने की बढ़ी चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, कारोबारियों ने निपटाए जरूरी काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। महीने के आखिरी दिनों में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल ने दिल्ली के कारोबारियों की भुगतान अटकने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले 26 सितंबर को शनिवार का अवकाश रहा। हालांकि, रविवार को अवकाश के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खोले गए। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं से जुड़े काम लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की आशंका है। खासकर थोक बाजारों में सप्लायर के भुगतान, चेक जमा कराने और नकदी बैंक में जमा करने जैसे जरूरी कामों को लेकर व्यापारी परेशान हैं।
महीने के अंत में कारोबारियों को बड़ी रकम का भुगतान करना होता है। ऐसे में बैंक शाखाओं का कामकाज ठप रहने से लेनदेन की समयसीमा प्रभावित हो सकती है। कारोबारियों को आशंका है कि हड़ताल खत्म होने के बाद लंबित कामों का दबाव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

30 सितंबर को महीने के अंत के साथ बैंकिंग क्षेत्र का छमाही वित्तीय समापन भी है। ऐसे में इस दिन बैंकिंग गतिविधियां कारोबारियों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगी। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दे भी हड़ताल के कारणों में शामिल हैं। लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित होने से कारोबारियों को भुगतान और जरूरी बैंकिंग प्रक्रियाओं के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल से पहले 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खोले गए। इसका उद्देश्य ग्राहकों और कारोबारियों को जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अवसर देना था। कई कारोबारी चेक जमा कराने और नकदी से जुड़े कामों के लिए बैंक पहुंचे। कई ग्राहकों ने बताया कि उन्हें सोमवार से बैंक हड़ताल की जानकारी थी, इसलिए रविवार को ही शाखा आने का फैसला किया। आरके पुरम में एक बैंक में पहुंचे ग्राहक कमलेश ने कहा, तीन दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए जरूरी काम निपटा लिया। वहीं, करोल बाग में बैंक में पहुंचीं दूसरी ग्राहक अंजू ने बताया कि अब ज्यादातर काम मोबाइल से हो जाता है, लेकिन कुछ काम के लिए बैंक जाना ही पड़ता है। ऐसे में रविवार को शाखा खुलना राहत की बात रही। वहीं, कारोबारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान की सुविधा के बावजूद सभी काम ऑनलाइन नहीं हो सकते। चेक और नकदी जमा करने के अलावा कुछ दस्तावेजी प्रक्रियाओं के लिए बैंक शाखा जाना जरूरी होता है।

डिजिटल सेवाओं से मिलेगी आंशिक राहत
हड़ताल के दौरान यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। इससे ऑनलाइन भुगतान करने वाले कारोबारियों को राहत मिलेगी, लेकिन शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित होने से कई जरूरी काम अटक सकते हैं।
कारोबारियों ने बताई अपनी परेशानी
महीने के अंत में मेरे सप्लायर के भुगतान ज्यादा होते हैं। बैंक शाखा का काम रुकने से भुगतान की टाइमिंग प्रभावित हो सकती है।-परमजीत सिंह पम्मा, सदर बाजार

यूपीआई से भुगतान हो जाता है, लेकिन चेक और कैश जमा करने के लिए मुझे बैंक जाना पड़ता है। हड़ताल से ऐसे काम रुकेंगे।-योगेश सिंघल, अध्यक्ष, कूचा महाजनी, चांदनी चौक
मैंनै जरूरी बैंकिंग काम हड़ताल से पहले निपटाने की कोशिश की, ताकि महीने के अंत में मुझे परेशानी न हो।-प्रदीप कुमार, करोलबाग
ऑनलाइन बैंकिंग से मेरे काफी काम आसान हुए हैं, लेकिन कारोबार से जुड़े सभी काम डिजिटल माध्यम से नहीं होते।-महिंद्र अग्रवाल, एडीसीटीए, नेहरू प्लेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed