फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog expected in Delhi on Monday morning Meteorological Department issues orange alert

सुबह दिल्ली में रहेगा घना कोहरा: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, दिनभर नहीं निकली धूप; सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट

Sun, 21 Jan 2024 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jan 2024 10:11 PM IST
सार

Dilli Ka Mausam: मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार से हवाओं की दिशा बदलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Dense fog expected in Delhi on Monday morning Meteorological Department issues orange alert
दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चली बर्फीली हवाओं से रविवार को दिनभर ठंडक महसूस हुई। सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। सोमवार को भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। यह शनिवार के मुकाबले करीब दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली का जाफरपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 12.7 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुई और दोपहर 12 बजे के बाद बहुत हल्की धूप निकली। पूरे दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। कुछ जगहों पर रविवार को शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 27 जनवरी तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। सोमवार से हवाओं की दिशा बदलने की उम्मीद है। रविवार को दिल्ली में दक्षिण व उत्तर पश्चिम दिशा से हवाएं चली। वहीं सोमवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम, उत्तर और दक्षिण-पूर्व होने की संभावना है। हवाओं की दिशाएं बदलने से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed