{"_id":"5c186d2dbdec2257222da77d","slug":"dengue-patients-in-delhi-makes-record-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में डेंगू ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले साल से ज्यादा मिले मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर में डेंगू ने तोड़ा रिकॉर्ड, पिछले साल से ज्यादा मिले मरीज
Tue, 18 Dec 2018 09:14 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक ओर दिल्ली में डेंगू का सितम जारी है। वहीं सोमवार को सामने आई दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के बाद डेंगू का दिसंबर माह में नया रिकॉर्ड देखने को मिला है। अभी तक दिल्ली में दिसंबर माह में डेंगू के कम ही मामले देखने को मिलते थे। डॉक्टरों का तर्क था कि ठंड में एडिज मच्छर का प्रकोप कम होता है, लेकिन इस साल 117 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
साल 2017 के दिसंबर महीने में 81 लोगों को डेंगू हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से लेकर 15 दिसंबर तक डेंगू के 2774 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं चार की मौत डेंगू से हुई है। बीते सप्ताह 15 दिसंबर तक डेंगू के 42 नए मामले दर्ज किए गए, इसमें 35 का पता ही नहीं मिला है। जबकि पूर्वी से 5 और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र से 2 मामले दर्ज किए गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के महीने में अब तक 117 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जोकि साल 2017 में दिसंबर के महीने में सामने आए मामलों से ज्यादा हैं। पिछले साल दिसंबर के महीने में 81 मामले दर्ज किए थे। इसके अलावा बीते सप्ताह मलेरिया का सिर्फ एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं चिकनगुनिया का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। यानि रिपोर्ट के अनुसार मलेरिया और चिकनगुनिया से ज्यादा डेंगू दिल्ली वालों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।