{"_id":"66bc00e872e75c01b105eb93","slug":"dengue-fear-danger-of-dengue-increased-due-to-continuous-rains-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Fear : लगातार बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, राजधानी में मामलों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Fear : लगातार बारिश के बीच बढ़ा डेंगू का खतरा, राजधानी में मामलों ने पकड़ी रफ्तार
Wed, 14 Aug 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 06:27 AM IST
सार
जुलाई के अंतिम सप्ताह की तुलना में अगस्त के पहले सप्ताह में डेंगू के मामले दोगुनेे हो गए हैं। हालांकि, इस साल अगस्त के प्रथम सप्ताह तक गत वर्ष की अपेक्षा डेंगू के मामले कम हैं।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में लगातार बारिश होने के बीच डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह की तुलना में अगस्त के पहले सप्ताह में डेंगू के मामले दोगुनेे हो गए हैं। हालांकि, इस साल अगस्त के प्रथम सप्ताह तक गत वर्ष की अपेक्षा डेंगू के मामले कम हैं।
विज्ञापन
राजधानी में अगस्त के प्रथम सप्ताह के दौरान डेंगू के 52 मामले सामने आए हैं। उसके मध्य व रोहिणी में सबसे अधिक नौ-नौ लोग डेंगू से पीड़ित मिले। वहीं एमसीडी के सिविल लाइन व केशवपुरम जोन में डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
इसी तरह एनडीएमसी के इलाके में भी डेंगू का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया। इस तरह साल में अभी तक 374 मामले सामने आ चुके हैं। उधर जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरान डेंगू के 23 मामले सामने आए थे और पूरे जुलाई में 76 मामले।
विज्ञापन
इस तरह राजधानी में डेंगू के मामलों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि गत वर्ष की तुलना में डेंगू के मामले कम हैं। गत वर्ष अगस्त के पहले सप्ताह के डेंगू के 511 मामले सामने आए थे और इस वर्ष 374 मामले सामने आए हैं। इस वर्ष अभी तक डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई है।