फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dengue death case: adya death case probe complete, hospital negligence came forward

डेंगू डेथः फोर्टिस मामले की जांच पूरी, अस्पताल नेे बरती लापरवाही गिर सकती है गाज

Sat, 25 Nov 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 25 Nov 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
dengue death case: adya death case probe complete, hospital negligence came forward
- फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल द्वारा 15 दिन के डेंगू के इलाज के एवज में 15.79 लाख रुपये वसूलने के मामले में अतिरिक्त महानिदेशक (स्वास्थ्य) की अगुवाई वाली टीम ने शुक्रवार को जांच पूरी कर ली है।

विज्ञापन


टीम अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को रिपोर्ट सौंपेंगी। सूत्रों की मानें तो इस मामले में फोर्टिस अस्पताल ने लापरवाही बरती है। टीम ने अस्पताल को मेडिकल एथिक्स का पाठ पढ़ाया है। इस मामले में जल्द ही अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली के जयंत सिन्हा की सात वर्षीय बेटी आद्या को डेंगू होने के बाद 31 अगस्त को रॉकलैंड अस्पताल से सेक्टर-44 फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। 15 दिन के इलाज के एवज में 15.79 लाख रुपये वसूले गए। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से गुहार के बाद हरियाणा सरकार ने जांच बैठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल एथिक्स का उल्लंघन हुआ

dengue death case: adya death case probe complete, hospital negligence came forward

बृहस्पतिवार को अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. राजीव बढेरा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय टीम ने फोर्टिस अस्पताल से आठ घंटे तक रिपोर्ट खंगालने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट का अध्ययन किया।

सूत्रों के मुताबिक बिल का अध्ययन और आद्या के परिजनों से बातचीत के बाद टीम ने पाया है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से मेडिकल एथिक्स का उल्लंघन हुआ है। इसमें कई जगहों पर ओवर चार्जिंग की बात भी सामने आई है।

टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के जरिये स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भेजी जाएगी। इसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा। अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा सकता है।

दो दिन के अंदर जवाब देना होगा।विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अधिकारिक तौर पर अस्पताल प्रबंधन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed