फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   "Dengue, Chikungunya Luksr in prison not a single patient '

‘लुक्सर जेल में डेंगू-चिकनगुनिया का एक भी मरीज नहीं’

Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
"Dengue, Chikungunya Luksr in prison not a single patient '
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला

लुक्सर जेल में बुधवार को हुई ओपीडी में बुखार के करीब 15 मरीज मिले, जो जुकाम, गले में इंफेक्शन और बुखार से पीड़ित पाए गए। वहीं मच्छर जनित बीमारियों के मरीज नहीं मिले। 

विज्ञापन


जेल में परामर्श देने वाले नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अधिकतर मरीज त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर, मधुमेह से पीड़ित हैं। वहीं, जेल के अस्पताल में बुखार से पीड़ित कोई गंभीर मरीज नहीं हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल में इन दिनों करीब 16 मरीज भर्ती हैं। डॉक्टर ने बताया कि अभी तक की ओपीडी में डेंगू-चिकनगुनिया का एक भी मरीज नहीं मिला है। कुछ मरीजों में अधिक तेल-घी का सेवन करने के कारण खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक पाई गई। इसके लिए उन्हें कम तेल-मसाले युक्त खाने से बचने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जेल अधीक्षक एमएल यादव ने बताया कि जेल में सफाई-व्यवस्था बेहतर होने के कारण मच्छर नहीं पनपते हैं, जिससे मच्छर जनित बीमारियां न के बराबर होती हैं। 


जेल के बगीचों में तुलसी और नीम के पेड़-पौधे होने के कारण मच्छर से बचाव रहता है। बता दें कि जेल में प्रतिदिन ओपीडी में 100 से 125 तक मरीजों को परामर्श मिलता है, जिनमें से करीब दस फीसदी ही जुकाम-बुखार के मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed