फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue cases decline, yet MCD starts fogging before time

Delhi NCR News: डेंगू के मामलों में गिरावट, फिर भी एमसीडी ने समय से पहले शुरू की फॉगिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर दुष्प्रभाव के खतरे की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने मच्छरों के प्रजनन को रोकने और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए समय से पहले फॉगिंग अभियान शुरू कर दिया है। एमसीडी के आंकड़े बताते हैं कि इस साल डेंगू और मच्छरजनित रोगों के मामले पिछले साल से कम हैं। माना जाता है कि फॉगिंग का बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर दुष्प्रभाव होने का खतरा रहता है। इस कारण मच्छरों का प्रजनन और मच्छरजनित बीमारियों के मामले बढ़ने पर ही फॉगिंग की जाती है।
एमसीडी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष अब तक 277 डेंगू मामले दर्ज हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 284 था। एमसीडी ने दावा किया है कि इस वर्ष छह लाख से अधिक घरों में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव किया गया है, जोकि पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना है। साथ ही 282 स्थानों पर जैविक नियंत्रण उपाय भी किए गए हैं। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इन प्रयासों की समीक्षा करते हुए कहा कि एमसीडी की सक्रिय कार्रवाई की वजह से डेंगू के मामलों में गिरावट आई है।
विज्ञापन

हालांकि, एमसीडी की यह सक्रियता सवालों के घेरे में है। आमतौर पर एमसीडी मच्छरों का प्रकोप और मच्छरजनित बीमारियां चरम पर होने पर सितंबर और अक्तूबर में फॉगिंग करती है। क्योंकि फॉगिंग का बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर दुष्प्रभाव होने का खतरा रहता है। एमसीडी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बारे में बात करने से कतराते रहे। उधर, एमसीडी की विज्ञप्ति में यह भी बताया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मच्छरों के प्रजनन की जांच और नियंत्रण कार्यों में 60 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed