फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue alert in Delhi-NCR, Union Health Minister held a review meeting

Dengue Alert In Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का अलर्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक

Tue, 16 Sep 2025 06:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 16 Sep 2025 06:03 AM IST
सार

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पड़ोसी राज्यों के साथ दिल्ली को मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Dengue alert in Delhi-NCR, Union Health Minister held a review meeting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बारिश और यमुना का जलस्तर कम होने के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली और एनसीआर को मच्छर जनित रोगों को लेकर अलर्ट पर रहने की सलाह दी है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पड़ोसी राज्यों के साथ दिल्ली को मच्छर जनित बीमारियों के खिलाफ सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस दौरान डेंगू को लेकर दिल्ली एनसीआर को अलर्ट पर रखते हुए अस्पतालों में जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन


इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, दिल्ली-गाजियाबाद के महापौर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के स्वास्थ्य एवं शहरी विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ दिल्ली में केंद्रीय अस्पतालों के सभी प्रमुख डॉक्टर मौजूद रहे। 2024 की तुलना में 47% कम डेंगू मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


डेंगू मरीजों की तुरंत रिपोर्टिंग करने के भी निर्देश
बारिश के लंबे मौसम और कई इलाकों में जलभराव को देखते हुए राज्यों को अपनी तैयारी फिर से आकलित करनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि दिल्ली और एनसीआर के सभी जिलों में मच्छर नियंत्रण गतिविधियों को तेज किया जाए, सर्विलांस और केस रिपोर्टिंग को और मजबूत किया जाए और तेज प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय रखा जाए। बैठक में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा के नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमित फॉगिंग और सोर्स रिएक्शन अभियान चलाएं। साथ ही घर-घर जाकर लार्वा सर्वे करें और डेंगू मरीजों की तुरंत रिपोर्टिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed