{"_id":"5891c37a4f1c1bf13ee8048b","slug":"demonetization-teased-every-one-in-the-country-said-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा, बाहर करो पत्थर वाली पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा, बाहर करो पत्थर वाली पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 01 Feb 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद और सदर सीट के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और बसपा को जमकर निशाने पर लिया।उन्होंने कहा कि मोदी की नोटबंदी ने हर एक को लाइन में खड़ा कर दिया। हर वर्ग का आदमी परेशान है।
विज्ञापन
कालाधन तो निकला नहीं और देहात के लोग परेशान हो गए हैं। बसपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी सिर्फ टिकट बेचती है। बसपा विकास नहीं कराती बल्कि जनता का पैसा पत्थरों पर खर्च करती है।
विज्ञापन
इस पत्थर वाली पार्टी को बाहर ही रखना चाहिए। उन्होंने लैपटाप बांटने, स्मार्ट फोन देने की बात दोहराही। उन्होंने कम समय में यमुना एक्सप्रेस बनवाने, लखनऊ में मेट्रो शुरू कराने का श्रेय जनता को दिया।
विज्ञापन
लोगों ने जब बुलन्दशहर में मेट्रो लाने को कहा तो अखिलेश बोले कि हम सर्वे कराएंगे। मुख्यमंत्री की यह जनसभा दरियापुर में हुई। मुख्यमंत्री एक घंटे की देरी से सभा स्थल में पहुंचे थे।