{"_id":"584953694f1c1be35944a05f","slug":"demonetisation-one-month-cash-crunch-remans-but-business-recovering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी: करेंसी का संकट बरकरार पर बाजार में बढ़ रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी: करेंसी का संकट बरकरार पर बाजार में बढ़ रहा कारोबार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
पिछले एक महीने से नई करेंसी छोटे नोटों की किल्लत के चलते बृहस्पतिवार को भी सुबह से शहर के सभी बैंकों, एटीएम, डाकघरों के बाहर नकदी निकलवाने और पुराने नोट जमा कराने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
इन कतारों की लंबाई घटने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि प्रचलन में नई व पुरानी करेंसी बाजार, मंडी में पर्याप्त मात्रा में दिखाई देने लगी है। लोग जैसे-तैसे कर अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, विजया बैंक, आईसीआईसीआई, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक और ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स आदि बैंकों व उनके एटीएम में बृहस्पतिवार को शाम भुगतान होता रहा।
विज्ञापन
उधर स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर को कैश आने तथा कई बैंकों में दोपहर 12 बजे से पहले नोट खत्म होने से उपभोक्ताओं को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर भी जिंदगी पर अब पटरी पर लौटने लगी है और बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है।
बुजुर्गों की परवाह नहीं
आरबीआई के निर्देशानुसार बैंकों में नकदी निकलवाने के लिए आने वाले बुजुर्गों व महिलाओं की कतारों की अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए। लेकिन यहां की कोई भी शाखा इसका पालन नहीं कर रही है। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों को बैंकों व एटीएम के बाहर घंटों तक परेशान खड़े रहना पड़ता है।
बाजार, मंडियों में रही रौनक
एक माह बाद धीरे-धीरे मंदी के दौर से उभर रहे अधिकतर मुख्य बाजार, मंडियों, व्यावसायिक स्थलों पर बृहस्पतिवार को खासी चहल पहल दिखाई दी। खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां के मेन बाजार, चावला कॉलोनी, बस अड्डा, तहसील रोड आदि पर आए। उधार, इकरार, चेक व ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा मिलने से बाजारों में रौनक लौट रही है। अब स्थिति सामान्य होने लगी है।