{"_id":"672fcb6c3872a05ce60e8066","slug":"delivery-boy-stole-gold-worth-rs-10-lakh-to-repay-loan-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कर्ज चुकाने के लिए डिलीवरी बॉय ने चुराया 10 लाख का सोना, पुलिस ने गांव जाकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कर्ज चुकाने के लिए डिलीवरी बॉय ने चुराया 10 लाख का सोना, पुलिस ने गांव जाकर दबोचा
Sun, 10 Nov 2024 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:22 AM IST
सार
आरोपी की पहचान कंवर पाल सिंह के रूप में हुई है। वह एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सोना, एक जोड़ी चांदी की पायल, वाशिंग मशीन, साढ़े 18 हजार रुपये, एक कार और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका साउथ थाना पुलिस ने कर्ज चुकाने के लिए दस लाख का सोना लेकर फरार हुए एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंवर पाल सिंह के रूप में हुई है। वह एक ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सोना, एक जोड़ी चांदी की पायल, वाशिंग मशीन, साढ़े 18 हजार रुपये, एक कार और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त को ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी ने द्वारका साउथ थाने में चोरी की शिकायत की। उसमें बताया कि उसकी कंपनी में फील्ड एग्जीक्यूटिव का काम करने वाले ने कम्पनी की ओर से एक डीलर से सोने का ऑर्डर प्राप्त किया, लेकिन उसने ग्राहक को सोने की डिलीवरी नहीं की और उसे लेकर वह फरार हो गया है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था और अपने घर से गायब था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पालम गांव में छिपकर रह रहा है। उसके बाद पुलिस टीम ने एक घर पर छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसपर काफी अधिक कर्ज हो गया था। इसलिए उसने पैसे कमाने और अपने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए सोने की चोरी कर उसे बेचने की योजना बनाई। उसने सोना बेचकर उससे अपना किराया चुकाया, वाहन और घरेलू सामान खरीदा।
विज्ञापन