फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhis new cabinet may be a combination of new and old faces

दिल्ली दरबारः नए और पुराने चेहरों का मेल हो सकता है नया मंत्रिमंडल, चर्चा शुरू

Wed, 12 Feb 2020 06:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
Delhis new cabinet may be a combination of new and old faces
ये है दिल्ली दरबार - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। शुरुआती दौड़ में कई नाम हैं। इसमें पिछली दो सरकारों में मंत्री रहे सभी नेताओं के साथ नई सूची में नए लोगों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, पार्टी आधिकारिक तौर इस बारे में कुछ भी कहने से फिलहाल बच रही है। दूसरी ओर बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आप के सभी बड़े नेता जीते हैं। पिछली बार मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी है। 
विज्ञापन


वहीं, लोक सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे व आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय, आतिशी व राघव चड्ढा भी विधान सभा पहुंचने में सफल रहे हैं। वहीं, सिख समुदाय से जरनैल सिंह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंत्रियों के नाम तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि पार्टी का अगला पड़ाव दो साल बाद होने वाला पंजाब विधान सभा चुनाव बनने जा रहा है। ऐसे में इस बार विधायक बनने से जरनैल सिंह की दावेदारी मजबूत है। वह सिख समुदाय का चेहरा हैं। इसके अलावा 2013 की आप सरकार में मंत्री रहे गिरीश सोनी व राखी बिडलान भी लगातार तीसरी बार विधायक बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed