फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhis aman vihar man lynched by mob for thinking him as thief, 3 arrested

दिल्लीः चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, 3 गिरफ्तार

Sat, 01 Dec 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
delhis aman vihar man lynched by mob for thinking him as thief, 3 arrested
अमन विहार लिंचिंग - फोटो : अमर उजाला
अमन विहार इलाके में चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक एक घर में घुस गया था, जिसे घरवालों ने पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर आस-पड़ोस के लोगों ने पकड़े गए युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बुरी तरह से घायल युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बाबत दो मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


जिसमें मृतक के खिलाफ चोरी का प्रयास और भीड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके मकान में युवक घुसा था। इसके साथ ही अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त राजेश कुमार (20) के रूप में हुई है। वह लक्ष्मी विहार प्रेम नगर पार्ट तीन के ई-3 का रहने वाला था। वह माल ढोने वाला ऑटो चलाता था। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी विहार के ई-2 ब्लॉक में रहने वाले महेंद्र के घर में घुसे चोर को लोगों ने दबोच कर उसकी पिटाई कर दी है।

पुलिस ने मौके पर पाया कि युवक अचेत अवस्था में पड़ा है। उसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि तड़के घर में खटपट की आवाज सुनकर उसकी और घरवालों की नींद खुल गई। कमरे में युवक को देखकर उन्होंने उसे दबोच लिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और सभी ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि लोगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसे पीटा। डॉक्टरों ने बताया कि अंदरूनी अंग से खून का रिसाव होने के कारण युवक की मौत हुई है।

पुलिस ने इस बाबत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर मकान मालिक महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र सागर का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मॉब लिंचिंग से इंकार किया है।

युवक पर कोई मामला दर्ज नहीं
भीड़ द्वारा मारे गए राजेश पर पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजेश को महेंद्र ने अपने कमरे से पकड़ा था। राजेश उसके घर में किस मकसद से गया था, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, शुरुआती जांच के दौरान आरोपी महेंद्र ने राजेश पर चोरी के नीयत से घर में घुसने का आरोप लगाया है। जबकि जांच में पता चला कि मृतक युवक, महेंद्र के घर से कुछ दूरी पर रहता था। पुलिस अधिकारी अन्य लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनके बीच कोई विवाद तो नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed