{"_id":"5e0d06608ebc3e87984d3f9f","slug":"delhiites-got-drunk-liquor-of-one-thousand-crore-rupees-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर महीने में एक हजार करोड़ रुपये की शराब गटक गए दिल्ली वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर महीने में एक हजार करोड़ रुपये की शराब गटक गए दिल्ली वाले
Thu, 02 Jan 2020 02:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सर्दी ने जहां पारा गिराया तो वहीं शराब की बिक्री में भारी उछाल देख गया। महज दिसंबर महीने में दिल्ली वाले एक हजार करोड़ रुपये की शराब गटक गए।
विज्ञापन
आबकारी विभाग को उत्पाद ड्यूटी के रूप में पिछले साल की तुलना में करीब एक प्रतिशत अधिक कमाई हुई है। हालांकि डिपार्टमेंटल स्टोर के बंद होने से इस साल इसमें कमी आई है। लोगों ने 25 दिसंबर व 31 दिसंबर को खूब जाम झलकाए।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार दिसंबर महीने में एक हजार करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई, इससे सरकार को 465 करोड़ रुपये राजस्व मिला जबकि पिछले साल दिसंबर महीने में आंकड़ा 460 करोड़ रुपये था। शराब पर करीब 48 प्रतिशत बिक्री कर होता है।
विज्ञापन
इस साल उम्मीद थी कि कर के रूप में 485 करोड़ रुपये आबकारी विभाग को मिलेंगे लेकिन 120 डिपार्टमेंटल स्टोर दिसंबर महीने में बंद करने से बिक्री में कमी आई जिससे राजस्व भी घटा। इन स्टोर पर कुल मिलाकर अन्य महीनों में करीब 15 करोड़ रुपये की शराब बिक्री होती थी। दिसंबर महीने 25 करोड़ के करीब कर आता था।