{"_id":"5f309e28795de4203b02434d","slug":"delhiites-get-gift-of-new-covid-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों को मिली नए कोविड अस्पताल की सौगात, केजरीवाल ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों को मिली नए कोविड अस्पताल की सौगात, केजरीवाल ने किया उद्घाटन
Mon, 10 Aug 2020 06:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आंबेडकर नगर स्थित 200 बेड के नवनिर्मित कोविड अस्पताल को जनता को समर्पित कर दिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्यकर्मियों की हौसला अफजाई की। एक से डेढ़ महीने में यहां 400 बेड की व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को देखते हुए अभी अस्पताल को 200 बेड के साथ शुरू किया जा रहा है।
सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। जल्द ही 200 बेड और उपलब्ध कराए जाएंगे। राजधानी में कोरोना काफी नियंत्रण में है और रिकवरी दर भी बढ़ रही है। संक्रमण दर और मृत्युदर भी लगातार कम हो रही है। अस्पतालों के अंदर मरीजों की संख्या बहुत कम हो गई है।
विज्ञापन
भले ही बेड खाली रहें, लेकिन सरकार बढ़ाती रहेगी संख्या : केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा की अस्पतालों में भले ही बेड खाली पड़े रहे, लेकिन सरकार उनकी संख्या बढ़ाती रहेगी। क्योंकि, कोरोना एक ऐसी महामारी है, जिसके बारे में किसी को भी नहीं पता है कि आने वाले समय में क्या होगा। दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में हैं, परंतु आगे हालात खराब भी होते हैं तो उससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि आंबेडकर अस्पताल दिल्ली के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में बहुत बड़ा कदम है। इस पूरे इलाके में और आसपास के कई विधानसभा क्षेत्रों में भी कोई बड़ा अस्पताल नहीं था। इसके शुरू होने से यहां रहने वाले लोगों की काफी राहत मिलेगी। यह अस्पताल 600 बेड का होगा। फिलहाल, 200 बेड शुरू किए गए हैं। बाकी बेड और आईसीयू एक से डेढ़ महीने बाद चालू हो जाएंगे। इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।
बाहरी लोगों के कारण दिल्ली में बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
राजधानी में बीते चार दिन से कोरोना संक्रमण के एक हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। इस बाबत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि बाहरी लोग दिल्ली में जांच करा रहे हैं, जिससे यहां के आंकड़े बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी रिपोर्ट है कि दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसकी वजह ये है कि यहां बाहर के बहुत सारे लोग आकर जांच करा रहे हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा है और मृत्युदर भी घट रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस वक्त कोरोना के 10,729 सक्रिय मामले हैं। रविवार को 13 मरीजों की मौत के साथ कुल आंकड़ा 4,111 हो गया।